फिदा
एक युवा कपल विक्रम और नेहा, कंप्यूटर बैंक हैकिंग में शामिल हैं, उनके इस अपराध के लिए किसी और को फंसाने की उनकी योजना है। जब विक्रम को पता चलता है कि जय मल्होत्रा नेहा के प्यार में है, तो वह नेहा की मदद से एक झूठी कहानी बनाकर उसे इस अपराध को कबूल करने के लिए राजी करता है | जय गिरफ्तार हो जाता है लेकिन बाद में वह भागने में सफल होता है और उसे पता चलता है कि उसे विक्रम और नेहा ने धोखा दिया है। अब पुलिस से बचने के लिए भागते हुए जय का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे मृत माना जाता है। छह महीने बाद जय वापस आता है, लेकिन विक्रम और नेहा का बदला लेने के एक मकसद के साथ। जानने के लिए देखिये फ़िदा |
