नथिंग सीरियस
काम हो या प्यार, 29 साल की जा-यंग के लिए कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। एक बुरे ब्रेकअप के बाद, वह डेटिंग छोड़ देती है पर अकेलापन उसे एक डेटिंग ऐप को इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है। लूनर न्यू ईयर की सुबह, जा-यंग और वूरी मिलते हैं। दोनों अपने नाम, इरादों और जज़्बातो को गुप्त रखते हैं। वे बिना किसी अपेक्षा के मिलते हैं और उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में खुलकर बात करने में कठिनाई होती है।
