सरफरोश
अव्वल दर्जे के पुलिस कर्मी श्री अजय राठौर को खतरनाक आतंकवादियों के गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए मुंबई भेज दिया जाता है। मुंबई आकर अजय अपनी प्रेमिका सीमा से मिलते हैं जो उनकी मुलाक़ात ग़ज़ल गायक जनाब गुलफाम हस्सन से कराती हैं। जल्द ही गुलफाम हस्सन और अजय में अच्छी दोस्ती हो जाती है। तफ्तीश के दौरान अजय को पता चलता है की गुलफाम हस्सन ही आतंकवादियों के सरगना हैं। क्या अजय अपने मित्र गुलफाम हस्सन के हाथ में हथकड़ी डालकर उन्हें देशद्रोही के लिए सज़ा दिला पाएँगे?
