द ग्रेटेस्ट बीयर रन एवर
चिकी (ज़ैक एफ़्रॉन) वियतनाम में लड़ रहे अपने दोस्तों की मदद करना चाहता है, इसलिए वह कुछ रोमांचक करता है—ख़ुद उन्हें अमरीकी बियर पहुँचाने वहाँ जाता है। एक अच्छे उद्देश्य से शुरू हुई यात्रा जल्दी ही चिकी के जीवन और दृष्टिकोण को बदल देती है। एक सच्ची कहानी पर आधारित।