कोच प्राइम
एनएफएल हॉल ऑफ फेमर डियोन सैंडर्स जैक्सन स्टेट टाइगर्स टीम के मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालते हैं। उनका लक्ष्य है: मैदान और उससे बाहर अपना प्रभुत्व रखना और अनेक मुसीबतों से पार पाना, जैसे, चोटें, जैक्सन जल-संकट और उनके बारे में फैलती अफवाहें। चार भागों की यह श्रृंखला सुर्खियों से परे जाकर जेएसयू के भव्य सीज़न के पीछे की असली कहानी बयाँ करती है। अंतिम दो भाग 5 जनवरी को आएँगे।
