सेबस्टियन इबारा अभिनेता है जिसे सिर्फ़ एक बार सफलता मिली है: 10 साल पहले उसकी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म हिट हुई थी। वह लूसिया से शादी करने की योजना बनाता है पर वह उसे धोखा देती है। सेबस्टियन असफल रिश्तों के चक्रव्यूह में फँसता चला जाता है और उसके दोस्त फ़िश, गोंज़ो, डेनियल, फ़ैबियाना और मेफ़र भी इस सफ़र में उसके हमसफ़र हैं। ये वही दोस्त हैं जो अपने सिंगल होने की उलझनों से जूझते हुए उसकी मदद करते हैं।
